राम मंदिर को लेकर साध्वी प्रज्ञा का बयान, जब तक मंदिर नहीं बनता तब तक उन्हें कुछ नहीं हो सकता

भोपाल। बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। साध्वी ने शुक्रवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटने के बाद अब राम मंदिर भी जल्द ही बनेगा। उन्होंने कहा कि जब तक श्रीराम का भव्य मंदिर नहीं बन जाता तब तक उन्हें कुछ नहीं होगा। साध्वी ने कहा कि मुझे मोक्ष मत देना, मुझे तो हर बार इसी भारत में जन्म देना। ताकि मैं हर बार इस देश के लिए जिऊं और इसी देश के लिए मर सकूं। उन्होंने कहा कि अब सभी को विश्वास हो गया होगा कि हमारा देश अखंड भारत बन गया है।
बता दें कि इसके पहले भी साध्वी प्रज्ञा अपने बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि विपक्ष ने बीजेपी के नेताओं के मारने के लिए मारक शक्ति का प्रयोग किया है। इसलिए हमारे नेताओं की मौत हो रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी साध्वी ने कहा था कि उन्होंने राम मंदिर का ढांचा गिराया था। इसके साथ ही शहीद हेमंत करकरे को लेकर भी वह विवादित बयान दे चुकी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS