भोपाल : पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर हमला – 'बनाने की बात करते हैं, बनाते नहीं हैं'

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि झारखंड में काँग्रेस तीसरे नंबर पर आ गई है, इसलिए मिठाई बांट रही हैं। कांग्रेस कभी झारखंड में 1 नंबर की पार्टी होती थी।
सांसद पर एफआईआर और अशोकनगर एसपी के तबादले पर उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों पर दवाब बना रही है। सरकार में ऊपर से भ्रष्टाचार चल रहा है। CAA औऱ NRC पर कांग्रेस भ्रम फैला रही है। कल राजधानी में कांग्रेस के मार्च को देखते हुए राजधानी के कलेक्टर ने धारा 144 हटा दी है।
पूर्व मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, इनकी रणनीति झूठ बोलने की हैं, एक साल में कुछ भी नहीं किया, बजट पास हुआ, लेकिन एक भी नया काम नही किया। किसानों को बोनस नहीं दिया। किसानों की कर्ज माफी नहीं हुई, गौशाला नही खुली। बनाने की बात करते हैं, लेकिन बनाते नहीं हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS