Election Results 2019 : नहीं चला दिग्गी राजा का दांव, साध्वी प्रज्ञा ने तीन लाख से अधिक मतों से दर्ज की जीत

भोपाल. लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। छिंदवाड़ा सीट को छोड़कर कांग्रेस सभी सीटों पर हार के कगार पर है। भोपाल की हाईप्रोफाइल सीट पर साध्वी प्रज्ञा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और एमपी के पूर्व सीएम दिग्वजय सिंह को तीन लाख से अधिक मतों से हरा दिया। बता दें कि भोपाल सीट पर 1957 से लेकर अब तक हुए चुनाव में पहली बार 2019 में सबसे ज्यादा 65.69 फीसदी मतदान हुआ। 2014 में 57.79 फीसदी मतदान हुआ था। भोपाल संसदीय क्षेत्र 1984 से भाजपा का गढ़ है। पिछले आठ चुनाव से यहां भाजपा का कब्जा है 1984 से पहले यह सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती थी।
Digvijaya Singh, Congress's candidate from Bhopal: I accept people's mandate. #ElectionResults2019 pic.twitter.com/x06a7r2Vkm
— ANI (@ANI) May 23, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS