झाबुआ में वोटिंग शुरू, भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया ने पत्नी संग सबसे पहले किया अपने मताधिकार का प्रयोग Watch Video

झाबुआ विधानसभा चनुव उपचुनाव के लिए मतदान सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। मतदाता शाम 5 बजे तक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी भानू भूरिया अपनी पत्नी के साथ ग्राम दोतड़ प्राथमिक शिक्षा केंद्र पर बने वोटिंग बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया। वही आम जनता से अपने मत का प्रयोग करने में लिए भी आग्रह किया।
झाबुआ विधानसभा में 2 लाख 77 हजार से ज्यादा वोटर हैं। 356 केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 15 मतदान केंद्रों पर आयोग वेबकास्टिंग के माध्यम से नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए चार केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल की कंपनियों सहित पुलिसकर्मी तैनात हैं। इनमें से 34 आलीराजपुर जिले में हैं। मतदान में 2 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया और भाजपा के भानु भूरिया के मध्य है।
मैदान में पांच उम्मीदवार हैं, जिसमें कांग्रेस से कांतिलाल भूरिया, भाजपा से भानु भूरिया और तीन निर्दलीय कल्याणसिंह डामोर, निलेश डामोर और रामेश्वर सिंगार शामिल हैं। दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के दिग्गजों ने चुनाव में पूरा जोर लगाया है। वहीं भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे कल्याणसिंह डामोर पर भी सभी की नजर है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS