प्रह्लाद लोधी की सदस्यता मामले में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से, विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को बताया असंवैधानिक

प्रह्लाद लोधी की सदस्यता मामले में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से, विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को बताया असंवैधानिक
X
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी सरकार बचाने के लिए षडयंत्र कर रही है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल है। हम न्याय की आशा में राज्यपाल से मिले हैं, हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।

भोपाल। आज बीजेपी नेताओं ने विधायक प्रह्लाद लोधी की सदस्यता समाप्त करने के मामले में राज्यपाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि पिछले 8 दिनों से इस मामले में राजनीति हो रही है। सीधे - सीधे देश के संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है, संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा अपना बहुमत बनाए रखने के लिए कर रही है। हमने राज्यपाल से इस मामले में हस्तक्षेप करने के लिए कहा है। विधानसभा अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष को समय नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है।

वहीं पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस अपनी सरकार बचाने के लिए षडयंत्र कर रही है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष भी शामिल है। हम न्याय की आशा में राज्यपाल से मिले हैं, हमें उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा।

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि विधानसभा अध्य्क्ष का फैसला असंवैधानिक हैं। इसीलिए हम राज्यपाल से मिले हैं। 8 दिन बाद भी हाईकोर्ट के आदेश के पालन नही हुआ है। वही प्रहलाद लोदी ने मुकेश नायक पर आरोप लगाते हुए कि नायक पर्दे के पीछे खलनायक बन रहे हैं। उन्होंने उन पर राजनीतिक हत्या का भी आरोप लगाया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story