झाबुआ उपचुनाव : टिकट न मिलने से नाराज भाजपा नेता कल्याण सिंह डामोर ने दिया इस्तीफा

भोपाल। झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में टिकट न मिलने से नाराज भाजपा के बागी नेता कल्याण सिंह डामोर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा के बाद डामोर या तो कांग्रेस का समर्थन करेंगे या फिर भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। पिछले चुनाव में जहां इस सीट पर कांग्रेस को बगावत का सामना करना पड़ा था, वहीं इस बार उपचुनाव में बगावत की शुरुआत भाजपा खेमे से हुई है।
अचानक हुए इस घटनाक्रम से भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ गईं हैं। रविवार को टिकट की घोषणा होते ही कल्याण सिंह डामोर ने जिला अध्यक्ष को भेजे गए अपने इस्तीफे में पार्टी के अंदर उनकी उपेक्षा होने का आरोप लगाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। डामोर ने इस्तीफा पत्र में लिखा पार्टी में उन्होंने लंबा समय बिताया, लेकिन उनकी उपेक्षा की गई है। कल्याण सिंह को फग्गन सिंह कुलस्ते, रंजना बघेल एवं गुमान सिंह डामोर का करीबी माना जाता है। वे भाजपा अजजा मोर्चा की प्रदेश इकाई में पदाधिकारी रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS