6 जुलाई से शुरू होगा भाजपा का सदस्यता अभियान, 2 करोड़ 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य

भोपाल। भाजपा सदस्यता कमेटी का अध्यक्ष बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधाते हुए कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान हमारा अधिकतर फोकस बंगाल पर रहेगा। राज्य में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और अगर किसी ने हमें रोकने की कोशिश की, तो हम उन्हें देखेंगे।
सदस्यता अभियान के जरिए भारतीय जनता पार्टी का न्यूनतम 2 करोड़ 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए 6 जुलाई से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे देश में चलेगा लेकिन कुछ राज्यों को विशेष रूप से फोकस करेंगे। जिसमें बंगाल, तमिलनाडू, लक्ष्यद्वीप, कश्मीर घाटी, तेलंगाना, सिक्कम, केरल, पांडुचेरी और आंध्रप्रदेश में यह अभियान पूरी ताकत से चलाया जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मेहनत और 11 करोड़ सदस्यों का योगदान है। बीजेपी ने शानदार सफलता प्राप्त की है, लेकिन सर्वोच्च आना बाकी है।
LIVE: Shri @ChouhanShivraj is addressing a press conference at BJP HQ. https://t.co/cksNF5O2VY
— BJP (@BJP4India) June 14, 2019
अभियान की तैयारी के लिए सदस्यता अभियान के प्रभारी और सह प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति आज कर दी जाएगी इसे लेकर चर्चा हो गई है। रात तक वेब पर उनकी सूची भी आ जाएगी। 17 जून को सभी प्रदेश प्रभारियों की एक बैठक केंद्रीय कार्यालय में की जा रही है ताकि अभियान के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा कर सकें जिसमें मार्गदर्शन देने के लिए अमित शाह भी आएंगे।
सरकार और संगठन के मूलमंत्र के बारे में बताते हुए शिवराज ने कहा कि मोदी सरकार का मूलमंत्र - सबका साथ, सबका विकास है। जबकि संगठन का मूलमंत्र - सर्व स्पर्शी भाजपा और सर्व व्यापी भाजपा है। इस सदस्यता अभियान में कोई बूथ शेष नही रहेगा।
1 जुलाई तक सभी बैठकें पूरी कर ली जाएंगी। हमारा मकसद 2 करोड़ 20 लाख सदस्यों को जोड़ना है हमारा लक्ष्य 20 प्रतिशत सदस्यता बढ़ाना है। वर्तमान में भाजपा में 11 करोड़ सदस्य हैं। सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू होकर 10 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद 16 अगस्त से 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलेगा।
शिवराज ने बताया भाजपा की सदस्यता लेने के लिए एक मिस कॉल करना होगा। इसके बाद कार्यकर्ता बूथ पर जाकर नए सदस्यों के फॉर्म भी भरवाएंगे जिससे सदस्यता का सत्यापन भी निरंतर होता रहेगा।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS