प्रभात झा ने कसा तंज, कहा - दिल्ली में मां - बेटे की तो झाबुआ में बाप - बेटे की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस

प्रभात झा ने कसा तंज, कहा - दिल्ली में मां - बेटे की तो झाबुआ में बाप - बेटे की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस
X
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार की पार्टी होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मां बेटे की पार्टी तो झाबुआ में बाप बेटे की पार्टी बनकर रह गई है।

झाबुआ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक परिवार की पार्टी होकर रह गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में मां बेटे की पार्टी तो झाबुआ में बाप बेटे की पार्टी बनकर रह गई है। छिंदवाड़ा प्रोजेक्ट को लेकर प्रभात झा ने सीएम कमलनाथ पर निशाना साधा। झा ने कहा कि वहा पानी से ज्यादा शराब पिलाई जाती है, गली - मोहल्लों में शराब के पाउच ऊपर से फेंके जाते हैं।

प्रभात झा ने कहा कि सरकार ने किसानों के कर्ज माफ नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने खुद कहा है कि कांग्रेस ने किसानों के कर्ज माफ नहीं किए हैं। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया पर भी जमकर आरोप लगाये। बता दें कि झाबुआ उपचुनाव के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होना है।

आर्थिक मंदी को नकारते हुए प्रभात झा ने कहा कि भारत ही नहीं पूरे विश्व में मंदी का दौर चल रहा है। विश्व के फ्रांस ,जर्मनी, अमेरिका और जापान की जीडीपी को भी आप देख सकते हैं। वहां भी आर्थिक मंदी चल रही है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story