भाजपा की किसान आक्रोश रैली में हादसा, भरभरा कर गिरा मंच, महापौर, विधायक समेत कई चोटिल

भाजपा की किसान आक्रोश रैली में हादसा, भरभरा कर गिरा मंच, महापौर, विधायक समेत कई चोटिल
X
किसान कर्जमाफी पर सरकार को घेरने के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में किसान आक्रोश रैली आयोजित हो रही है। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ​के नेतृत्व में निकलने वाली रैली के ठीक पहले बड़ा हादसा होते होते बच गया।

इंदौर। किसान कर्जमाफी पर सरकार को घेरने के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की अगुवाई में किसान आक्रोश रैली आयोजित हो रही है। भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ​के नेतृत्व में निकलने वाली रैली के ठीक पहले बड़ा हादसा होते होते बच गया। दरअसल, राजमोहल्ला इलाके में लगा भाजपा का मंच अचानक भरभरा कर गिर गया।


मंच पर अधिक लोगों के चढ़ने के कारण मंच टूट गया। इस दौरान मंच पर महापौर ​मालिन गौड़, विधायक उषा ठाकुर, विधायक महेंद्र हार्डिया समेत कई नेता मौजूद थे। मंच गिरने से उन्हें चोट लगी हैं। अचानक मंच गिरने से वहां अफरा तफरी मच गई। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया है।

इसके अलावा सांवेर के पूर्व विधायक राजेश सोनकर भी घायल हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया है। गौरतलब है कि कैलाश विजयवर्गीय के स्वागत में पूरे मार्ग पर मंच लगे हैं। बंगाल फतह के बाद में विजयवर्गीय पहली बार इंदौर आ रहे हैं, जिसके चलते समर्थक भी शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story