शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान से बीजेपी का किनारा, बयान जारी कर दी सफाई

शहीद हेमंत करकरे पर साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान से बीजेपी का किनारा, बयान जारी कर दी सफाई
X
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर की गई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की विवादित टिप्पणी से किनारा कर लिया है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने मुंबई हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर की गई साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की विवादित टिप्पणी से किनारा कर लिया है। पार्टी ने कहा कि बीजेपी का स्पष्ट मानना है कि हेमंत करकरे आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। बीजेपी ने उन्हें हमेशा शहीद माना है। जारी बयान में कहा गया है कि जहां तक साध्वी प्रज्ञा के इस संदर्भ में दिए गए बयान का विषय है, वह उनका निजी बयान है जो वर्षों तक उन्हें हुई शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के कारण दिया गया होगा।

क्या कहा था साध्वी प्रज्ञा ने :

प्रज्ञा ने मुंबई एटीएस के दिवंगत प्रमुख का नाम लेते हुए कहा, 'इतनी यातनाएं दीं, इतनी गंदी गालियां दीं जो असहनीय थी, मेरे लिए और मेरे लिए नहीं, किसी के लिए भी। मैंने कहा तेरा सर्वनाश होगा. ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जब किसी के यहां मृत्यु होती है या जन्म होता है। जिस दिन मैं गई थी, उस दिन इसके सूतक लग गया था। ठीक सवा महीने में जिस दिन उसको आतंकवादियों ने मारा उस दिन सूतक का अंत हो गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story