कमलनाथ सरकार के खिलाफ BJP का 'घंटानाद' आंदोलन, BJP प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह सहित आंदोलकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भेापाल। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी बुधवार को प्रदेशव्यापी आंदोलन कर रही है। इस आंदोलन का नाम घंटानाद रखा गया है। घंटा आंदोलन शुरू होने के साथ बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा घंटा आंदोलन रोकने के लिए पुलिस ने प्रदेश भर से आंदोलनकारियों को भी गिरफ्तार करना शुरू कर दिया है।
वहीं जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी घंटा आंदोलन में शामिल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की सड़कों को लेकर बयान देते हुए कहा, 9 महीने में एक बच्चा पैदा हो जाता है और प्रदेश सरकार एक केंचुआ पैदा नहीं कर पाई।
बता दें इस आंदोलन में कार्यकर्ता घंटे-घड़ियाल और झांझ -मंजीरा बजाकर सरकार को जगाएंगे। मध्यप्रदेश बचाओ-कांग्रेस सरकार भगाओ के नारे के साथ हर जिले में कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। पार्टी के बड़े नेताओं को आंदोलन सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला स्तर पर पार्टी ने बड़े नेताओं को तैनात किया है।
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान विदिशा में घंटानाद आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह भोपाल में आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। इसी तरह मुरैना के लिए उमाशंकर गुप्ता , भिंड के लिए वेदप्रकाश शर्मा, गुना के लिए प्रदीप लारिया और सांसद केपी यादव को प्रभारी बनाया गया है। जयभान सिंह पवैया को अशोकनगर, प्रभात झा को सागर, वीडी शर्मा को छतरपुर का प्रभार दिया गया है।
बताया जा रहा है कि इस आंदोलन के माध्यम से बीजेपी अपना शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। बीजेपी कांग्रेस पर दबाव बनाने की पूरजोर कोशिश करेगी। सत्ता संभालने के बाद से ही बीजेपी लगातार प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमलावर रही है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने तो सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्ज माफी, बिजली, सोयाबिन की फसल, अपराध - हत्या आदि को लेकर शिवराज सिंह लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ हमलावर रुख अख्तियार किए हुए हैं।
भोपाल में महापौर आलोक शर्मा के साथ भाजपा कार्यकर्ता हाथों में शंख, घंटे और मंजीरे लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और प्रदेश की कमलनाथ सरकार की नीतियों को लेकर अपना विरोध जताया। तो वहीं कांग्रेस ने इसके जवाब में ढोल बजाया। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता शोभा ओझा ने भाजपा से 15 साल का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की कमलनाथ सरकार आज हर वर्ग के लिए काम कर रही है। पिछड़े वर्ग को प्रदेश सरकार ने आरक्षण दिया। आज प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ हुआ है। वहीं निवेश की स्थिति भी बेहतर हो रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS