बीजेपी का घंटानाद आंदोलन: इंदौर में बेरिकेड्स तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुसे प्रदर्शनकारी, हवा में लहराया बल्ला

इंदौर। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार (Kamalnath Government) के विरुद्ध किए जा रहे प्रदेश व्यापी 'घंटानाद' आंदोलन (Ghantanaad Movement) के दौरान बुधवार को इंदौर में भी पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन (Sumitra Mahajan) और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान (Nandkumar Singh Chauhan) के नेतृत्व में भाजपाइयों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता घंटा-मंजीरे लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव करने पहुंचे।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट (collectorate) के पास लगाए बेरिकेड्स तोड़कर भाजपाई अंदर घुस गए। इस दौरान उनकी पुलिस वालों से भी झड़प हुई। वहीं एक कार्यकर्ता ने कार्यालय के गेट पर हवा में क्रिकेट का बल्ला भी लहराया।
मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के लगभग नौ माह बाद भाजपा द्वारा यह पहला बड़ा प्रदेशव्यापी आंदोलन है। राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ हो रहे इस आंदोलन का नाम दिया गया है, 'घंटानाद'। कुम्भकर्णी नींद में सो रही मध्यप्रदेश कांग्रेस सरकार को जगाने के लिए भाजपा यह प्रदेशव्यापी 'घंटानाद' आंदोलन कर रही है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS