Breaking : इंदौर में फायरिंग, मधुमिलन टाकीज के पास सरेआम हुई वारदात

Breaking : इंदौर में फायरिंग, मधुमिलन टाकीज के पास सरेआम हुई वारदात
X
फायरिंग में घायल युवक को अस्पताल दाखिल कराया गया

इंदौर। शहर के छोटी ग्वाल टोली इलाके में एक गोलीबारी की घटना हुई है। जानकारी मिली है कि एक युवक पर किसी ने गोली चलाई है। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए गंभीर हालत में गोकुलदास अस्पताल ले जाया गया है। मधुमिलन टाकीज और ट्रेड सेंटर के आसपास यह घटना हुई है।

फायरिंग में घायल शैलेन्द्र वर्मा की पत्नी मोनिका शर्मा का कहना है कि पैसे के लेन देन का विवाद हुआ है। आरोपी किशोर जायसवाल और उसके बेटे कपिल जायसवाल को घायल शैलेन्द्र वर्मा अपनी फैक्ट्री से लोहे का आपूर्ति करता था। 21 लाख रुपए उनसे लेने थे। आज किशोर जायसवाल और कपिल जायसवाल ने फोन करके शैलेन्द्र वर्मा को बुलाया था। बकौल मोनिका वर्मा, शैलेन्द्र वर्मा अपनी पत्नी मोनिका के साथ जायसवाल के ऑफिस गए थे। वहां लेन देन की बात निकली और कपिल जायसवाल ने रिवाल्वर निकालकर शैलेन्द्र वर्मा के पेट में गोली मार दी, जिससे शैलेन्द्र वर्मा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। पत्नी मोनिका ने बाहर रोड पर निकलकर लोगों से मदद मांगी और ऑटो में घायल शैलेन्द्र को लेकर अस्पताल पहुंची।

घटना की सूचना पुलिस को मिल गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Tags

Next Story