दिग्विजय की नसीहत का उमंग सिंघार ने कुछ ऐसे दिया जवाब, कहा- चाय पर आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है Watch Video

भोपाल। दिग्विजय सिंह और मंत्री उमंग सिंघार के बीच चल रहा विवाद फिलहाल खत्म होता दिखाई नहीं दे रहा है। शुक्रवार को मीडिया के सामने दिग्विजय सिंह ने अपनी बात रखते हुए बड़े नेताओं को अनुशासन में रहने की नसीहत दी। वहीं, मंत्री उमंग सिंघार के साथ हो रहे विवाद के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मैं डायबिटीक नहीं, मीठी चाय पीता हूं। दिग्विजय के इस बयान के बाद मंत्री उमंग सिंघार ने भी पलटवार करते हुए कहा, दिग्विजय सिंह चाय पीना आना चाहते हैं तो उनका स्वागत है। इस दौरान सिंघार दिग्विजय के आरोपों जवाब में नो कमेंट बोलते नजर आए। उन्होंने कहा मैं अपनी बात पहले ही आलाकमान के सामने रख चुका हूं।
सुबह में जब कैमरे के सामने उमंग सिंघार आए तो इस मुद्दे पर चुप्पी साध ली। उसके बाद उमंग सिंघार ने दिग्विजय सिंह पर ट्वीट कर पलटवार किया है। उमंग सिंघार ने ट्वीट किया कि मेरा यह सुझाव है कि सभी को अनुशासन में रहना चाहिए।
मेरा यह सुझाव है कि सभी को अनुशासन में रहना चाहिए।
— Umang Singhar (@UmangSinghar) September 6, 2019
बता दें वन मंत्री उमंग सिंघार द्वारा लगाए गए आरोप पर दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को सफाई दी। साथ ही बयानबाजी कर रहे नेताओं को नसीहत भी दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी राजनीतिक लड़ाई बीजेपी से है और विपक्षी पार्टी इसी का फायदा उठाना चाहती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की कि वे अनुशासन न तोड़ें। पिछले कुछ दिनों से जो चल रहा है, उसे सोनिया गांधी और कमलानाथ को देखना है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS