एससी-एसटी आरक्षण पर केंद्र सरकार कर रही है ज्यादती, गरीबों का हक़ छीनना चाहती है सरकारः राजीव शुक्ला

इंदौर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव शुक्ला और मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा प्रेस क्लब पहुँची। जहां उनके द्वारा केन्द्र सरकार के आरक्षण विरोधी रवैये के खिलाफ प्रेस वार्ता की गई। राजीव शुक्ला ने कहा कि एससी-एसटी आरक्षण पर ज़्यादती हो रही है। केंद्र सरकार की नियत साफ़ नही है। सरकार गरीबों का हक़ छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस मामले केंद्र सरकार कोर्ट गई थी। प्रमोशन में अराक्षण पर हम नही बोलेंगे, मामला कोर्ट में है। कांग्रेस ग़रीबो के साथ है। इस पर आंदोलन करने की हमारी तैयारी है।
दिल्ली चुनाव हारना संगठन की कमी
वहीं दिल्ली चुनाव को लेकर राजीव ने कहा कि बीजेपी ना जीते इस डर से दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को वोट दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को दो बार असफलता मिली पर दिल्ली को सजाने संवारने का काम कांग्रेस और शीला दीक्षित को जाता है। पर हम वोट में कन्वर्ट नही कर पाए, ये संगठन की खामियां है उसे दूर करेंगे। दिल्ली में लोग भाजपा को हराना चाहती थी इसलिए आम आदमी पार्टी को इसका लाभ मिला। भाजपा सम्पदायिक रूप से भड़का कर और चुनाव जीतने का प्रयास किया पर अपने गड में भी उन्हें शिकस्त मिली।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS