पूर्व ​CM शिवराज का बढ़ा कद, ​बनाए गए भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख

पूर्व ​CM शिवराज का बढ़ा कद, ​बनाए गए भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख
X
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शिवराज अब भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख के तौर पर काम करेंगे। ये जिम्मेदारी मिलने से शिवराज सिंह चौहान फिर मेन स्ट्रीम में आ गए हैं।

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने बड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। शिवराज अब भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान प्रमुख के तौर पर काम करेंगे। ये जिम्मेदारी मिलने से शिवराज सिंह चौहान फिर मेन स्ट्रीम में आ गए हैं। उनका पार्टी में क़द बढ़ गया है भाजपा का सदस्यता अभियान 6 जुलाई से शुरू होगा।

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें नई और महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंप दी है। शिवराज सिंह चौहान को पार्टी के सदस्यता अभियान का प्रमुख बनाया गया है। अब उनकी देखरेख में पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। दिल्ली में बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उन्हें ये नई जिम्मेदारी दी गई।


2018 में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी की हार के बाद से शिवराज सिंह के राजनीतिक भविष्य को लेकर लगातार अटकलें लग रही थीं। उन्हें पार्टी उपाध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन लगातार कहा जा रहा था कि वो हाशिए पर हैं। पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ज़बरदस्त जीत के बाद मध्य प्रदेश के ही कैलाश विजयवर्गीय लगातार लाइम लाइट में हैं। लेकिन अब शिवराज को सदस्यता अभियान की ज़िम्मेदारी सौंपकर पार्टी ने ज़ाहिर कर दिया है कि पूर्व मुख्यमंत्री का महत्व बरकरार है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story