CM कमलनाथ : महात्मा गांधी देश के थे, लेकिन गर्व है कि वह कांग्रेस के थे

CM कमलनाथ : महात्मा गांधी देश के थे, लेकिन गर्व है कि वह कांग्रेस के थे
X
प्रदेश मुखिया कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर पदयात्रा में शामिल हुए। सीएम (Chief Minister) सहित कांग्रेस (Congress) के अन्य कार्यकर्ताओं ने परंपरागत टोपी पहन रखी थी। पदयात्रा (March) जवाहर भवन से प्रारंभ होकर, रोशनपुरा से मिंटो हॉल स्थित गांधी प्रतिमा तक आयोजित की गई।

भोपाल। प्रदेश मुखिया कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के 150वें जन्मदिवस के अवसर पर पदयात्रा में शामिल हुए। सीएम (Chief Minister) सहित कांग्रेस (Congress) के अन्य कार्यकर्ताओं ने परंपरागत टोपी पहन रखी थी। पदयात्रा (March) जवाहर भवन से प्रारंभ होकर, रोशनपुरा से मिंटो हॉल (Minto Hall) स्थित गांधी (Gandhi) प्रतिमा तक आयोजित की गई। मिंटो हॉल में पदयात्रा के बाद भजनों का कार्यक्रम हुआ। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उपस्थितों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम कमलनाथ (Chief Minister Kamal Nath) ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है​ कि 15 अक्टूबर तक किसानों का कर्जा माफ होगा।


उन्होंने वहां उपस्थित लोगों से कहा, आज जो हालत है उनसे निपटने की लिए महात्मा गांधी की आवश्यकता है। गांधी जी ने सिर्फ धोती पहन कर अंग्रेजों को हिला दिया। भारत गांधी का देश है, जब तक देश गांधी जी के आदर्शों पर चलेगा तब तक भारत का कोई कुछ नहीं कर सकता। गांधी ने सत्य, अहिंसा, शांति, सहिष्णुता और सर्वोदय जैसे मूल्यों को राजनीति में स्थापित किया था।


गांधी के विचारों में सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं

सीएम कमलनाथ ने अपने संबोधन में कहा, महात्मा गांधी देश के थे, लेकिन गर्व है कि वह कांग्रेस के थे। गांधीजी के विचारों में सांप्रदायिकता के लिए कोई स्थान नहीं था, कांग्रेस सभी को जोड़ने का काम करती है। उन्होंने कहा कि, गांधी जी के सिद्धांतों पर चलकर ही हम समाज को एक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ा सकते हैं। पदयात्रा में जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा भी शामिल हुए, इसके अलावा कांंग्रेस नेता और राज्य के मंत्री और कांग्रेस विधायक भी पदयात्रा में शामिल हुए।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story