मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, कहा- ईमानदारी से निभाने होंगे अपने कर्तव्य

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के नगारिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकानाएं दी हैंं। मुख्यमंत्री ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, महापुरुषों के त्याग, संघर्ष व बलिदान से हमें यह गौरवशाली दिन देखने को मिला है। उन शहीदों और महापुरुषों को शत् शत् नमन। आज के दिन देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक रहकर देश-प्रदेश की उन्नति,प्रगति,समृद्धता में सहभागिता का संकल्प लें।
स्वतंत्रता दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी को शुभकामनाएँ।
— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 15, 2019
जिन महापुरुषों के त्याग,संघर्ष व बलिदान से हमें यह गौरवशाली दिन देखने को मिला है,उन्हें शत् शत् नमन।
आज के दिन देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक रहकर देश-प्रदेश की उन्नति,प्रगति,समृद्धता में सहभागिता का संकल्प ले। pic.twitter.com/SDbwYI9Ovn
भारत की आजादी को ज्यादा अर्थपूर्ण बनाने के लिए हर नागरिक को ईमानदारी से अपने कर्तव्य निभाने होंगे। प्रदेशवासियों को देश की एकता और अखंडता के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए हमेशा चैतन्य रहना चाहिए।
सीएम कमलनाथ ने कहा कि गणतंत्र अपने देश की पहचान है, संस्कृति है, अपने देश की सभ्यता और एकता है। हम इसे कायम रखें और हमें ऐसा एहसास करें कि भारत ही एक ऐसा देश है, जहां इतनी विभिन्नता है। फिर भी भारत एक झंडे के नीचे खड़ा है। यह हमारे शहीदों के योगदान और हमारे पूर्वजों की देन है, जिन्होंने हमारे देश को संविधान दिया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS