Christmas Special : यहां है मध्यभारत का पहला चर्च, बेहद खूबसूरत लेकिन जमींदोज होने की कगार पर

सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर के चर्च मैदान पर तात्कालीन पोलिटिकल एजेंट कर्नल जे डब्लू ओसवार्न द्वारा अपने स्वर्गीय भाई की स्मृति में 1868 में बनाया गया अलसेंट चर्च मध्य भारत का पहला चर्च है, जिसे लाल पत्थरों से बनाया गया है।
इसे बनाने वाले तात्कालीन पोलिटिकल एजेंट कर्नल जेडब्लू ओसवार्न इंग्लैंड के स्कॉटलैंड के रहने वाले थे, जहां से गुजरने वाली टेम नदी के किनारे इसी प्रकार लाल पत्थरों का चर्च था। बिल्कुल उसी की प्रतिकृति के रूप में यह चर्च बेहद खूबसूरती से बनाया गया है। बेल्जियम के विशेष शीशे से बनीं प्रभु यीशु की तस्वीर देखते ही बनती हैं।
लेकिन, आज रख-रखाव के अभाव में यह यह चर्च खस्ताहाल होकर जमींदोज होने का इन्तजार करता नजर आ रहा है। यह केवल ईसाई समाज की नही अपितु देश की धरोहर है। जिसे देखने दुनियाभर के मुल्कों के टूरिस्ट वर्षभर आते रहते हैं।
ईसाई समाज के युवा भी इस बात से बेहद खफा हैं कि सरकार का ध्यान इस ऐतिहासिक महत्त्व के चर्च पर नही है। यह कभी जमीदोंज हो सकता है। अगर दुर्भाग्य से ऐसा हुआ तो बस किताबों में ही इस इस चर्च के चर्चे रह जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS