नागरिकता संशोधन कानून : दो महिला समेत ABVP के 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार, इंदौर में भी प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई

नागरिकता संशोधन कानून : दो महिला समेत ABVP के 13 कार्यकर्ता गिरफ्तार, इंदौर में भी प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई
X
पुलिस ने समर्थन और विरोध दोंनों प्रकार के प्रदर्शनों पर की कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश के छतरपुर में धारा 144 लागू होने के बाद भी विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिक संशोधन बिल के समर्थन में रैली निकालने पर पुलिस प्रशासन की टीम ने रोका, मगर कार्यकर्ता नही माने।

जानकारी मिली है कि पुलिस टीम ने हल्का बल प्रयोग करते हुए दो महिला कार्यकर्ता सहित 13 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डेरापहाड़ी से छत्रसाल चौराहे तक विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली जा रही थी।

दूसरी खबर इंदौर से आ रही है। नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करने पहुचे कुछ लोगों को यहां भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भँवरकुआँ चौराहे पुलिस ने कुछ आंदोलनकारियों को हिरासत में लिया है, क्योंकि शहर में घारा 144 लागू है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story