एमएलए बिसाहूलाल से मिलने के बाद सीएम दिल्ली रवाना, कैबिनेट का विस्तार जल्द

एमएलए बिसाहूलाल से मिलने के बाद सीएम दिल्ली रवाना, कैबिनेट का विस्तार जल्द
X
जानकारी के अनुसार केबिनेट विस्तार के साथ-साथ निगम मंडलों में भी बागी विधायकों और अन्य विधायकों को एडजस्ट किया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। सीएम हाउस से बाहर निकलने के बाद कांग्रेसी विधायक बिसाहू लाल सिंह का बयान आया है कि वह कांग्रेस के साथ में थे और कांग्रेस के साथ में रहेंगे। जब उनसे सवाल किया गया कि वह कहां गायब थे, तो उनका कहना है कि वह तीर्थयात्रा पर थे। मंत्री बनाने के बयान पर बोले कि यह मुख्यमंत्री पर निर्भर करता है कि वह मंत्री बनाएं या ना बनाएं। गौरतलब है कि एमएलए बिसाहूलाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है।

इसी बीच यह खबर भी आ गई है कि विधायक बिसाहूलाल सिंह से मुलाकात और बातचीत के बाद सीएम कमलनाथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। सोमवार को वे दिल्ली में कांग्रेस के बड़े नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

एक खास खबर यह भी है कि मुख्य विपक्षी दल भाजपा द्वारा कथित रूप से सरकार को अस्थिर करने के आरोपों के बाद प्रदेश में चल रहे सियासी नाटक के बीच मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार जल्द ही कैबिनेट का विस्तार करेगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केबिनेट विस्तार के साथ-साथ निगम मंडलों में भी बागी विधायकों और अन्य विधायकों को एडजस्ट किया जाएगा। इसके लिए कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के बीच हुई चर्चा के बाद एक फ़ॉर्मूला तैयार किया गया है।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ''हम जल्द ही मध्यप्रदेश कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं। अब हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है, क्योंकि भाजपा का विधायकों को खरीद-फरोख्त करने का आपरेशन असफल हो गया है।''

Tags

Next Story