MP में ठंड का कहर जारी, 18 से ज्यादा जिलों में 5 डिग्री से भी कम हुआ न्यूनतम तापमान

MP में ठंड का कहर जारी, 18 से ज्यादा जिलों में 5 डिग्री से भी कम हुआ न्यूनतम तापमान
X
मौसम विभाग ने ज्यादातर जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। प्रदेश के सीधी, खजराहो, सागर, सिवनी, उमरिया समेत कई जिले शीतल लहर की चपेट में है। हालात यह है कि प्रदेश 18 से ज्यादा जिलो में 5 डिग्री से भी कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 1 डिग्री तक लुढ़क गया है। वहीं राजधानी भोपाल में भी 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग ने ज्यादातर जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर, गुना, भिण्ड, शिवपुरी, अशोकनगर, निमाड़ी, टीकमगढ़, सागर, रीवा, सीधी समेत 20 से भी अधिक भारी कोहरे के साए में हैं। वहीं आगामी 1 या 2 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

भीषण ठंड से आमजन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शीत लहर के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए ज्यादातर जिलों में जिला कलेक्टरों के द्वारा स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story