झाबुआ विधानसभा उपचुनाव : जीत से पहले ही कांग्रेस में जश्न, कांतिलाल बोले - अब शिवराज किस मुंह से झाबुआ आएंगे Watch Video

झाबुआ। मध्यप्रदेश झाबुआ विधानसभा सीट उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्यशी कांतिलाल भूरिया 14वें राउंड में भी 14 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। इस बड़ी लीड के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभी से जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कांतिलाल की लगातार बढ़त देख समर्थकों की खुशी छलछला उठी और जीत से पहले ही जश्न मनाना शुरू कर दिया है। कांतिलाल भूरिया ने भी मतदाताओं का आभार प्रकट कर दिया और कहा अब सीएम तय करेंगे उनका मंत्री पद। वहीं कांतिलाल भूरिया बीजेपी पर तंज कसना नहीं भूले उन्होंनें कहा, अब शिवराज सिंह चौहान किस मुंह से झाबुआ आएंगे।
झाबुआ के शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में 26 राउंड में यह पूरी मतगणना होगी। दोपहर तक परिणाम स्पष्ट हो सकता है। शुरुआती 8 राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया अपने निकटतम प्रतिद्नंद्वी बीजेपी के भानु भूरिया से लगातार बढ़त बनाए रहे, तो कांग्रेस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थक पटाख़े और फूल मामला लेकर आ गए। कांतिलाल का स्वागत किया और नाच गाना शुरू कर दिया। जीत की उम्मीद में हो रहे इस जश्न में कलावती भूरिया भी शामिल हुईं। फूल माला से लदे कांतिलाल भूरिया की खुशी उनकी मुस्कान बयां करने लगीण् वो बोले जेवियर मेडा ने भी चुनाव में सहयोग दिया। भूरिया यहां तक कह गए कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जेवियर मेडा को भी सम्मानजनक पद देंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS