महाराष्ट्र के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस को हो सकती है दिक्कत, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर बदला बायो

महाराष्ट्र में मची उथल-पुथल के बीच मध्यप्रदेश से भी कांग्रेस के लिए अच्छी खबर नहीं है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस को दिक्कत हो सकती है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर बायो बदल दिया है। उन्होंने अब अपने ट्विटर हैंडल के बायो में खुद को समाजसेवी और क्रिकेट समर्थक लिखा है। इसके पहले उनके ट्विटर पर पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री लिखा था। हालांकि इस मामले में सिंधिया ने एनआई से कहा है कि उन्होंने अपना बायो छोटा किया है। उन्होंने इस संबंध में राजनीतिक कयासों को आधारहीन बताया है।
अब उन्होंने ट्विटर पर नई सूचना जोड़ी है। अब सियासी महकमे में इसको लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। लोग अब इसके मायने निकालने लगे हैं। बता दें कि सिंधिया ने कई बार अपने ही सरकार पर सवाल भी उठाए हैं।
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा कि इसके पीछे क्या है वे तो सिंधियाजी ही बता सकते हैं। समाजसेवी लिखना अच्छी बात है। उनके परिवार के लोग समाजसेवी रहे हैं। जबकि केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने इसको लेकर कहा है कि सिंधिया का आचरण और व्यवहार ठीक नहीं है। उन्हें पिता की तरह आचरण करना चाहिए। बीजेपी में शामिल होने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैसे तो यह संभव नहीं है लेकिन हम बीजेपी में सबका स्वागत करते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS