CAA और NRC के विरोध में मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाली न्याय शांति यात्रा

CAA और NRC के विरोध में मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगुवाई में कांग्रेस ने निकाली न्याय शांति यात्रा
X
यह रैली रोशनपुरा चौराहे से मिंटो हाल तक निकाली गई।

भोपाल। सीएए औऱ एनआरसी के विरोध में आज मुख्यमंत्री कमलनाथ की अगुवाई में संविधान बचाओ न्याय शांति यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रदेश के कई मंत्री, विधायक तथा कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम लोग शामिल रहे। यह रैली रोशनपुरा चौराहे से मिंटो हाल तक निकाली गई। रैली को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आप सब तमाम जनता को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं, कि आज हमारे साथ आप लोग अपने देश के संविधान की रक्षा करने के लिए एकत्रित हुए हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे देश की पहचान हमारी संस्कृति से है। हमारे देश की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है, हम देश का सम्मान और रिश्ता जोड़ते हैं। सभी वर्गों को जोड़कर रखते हैं। यही भारत की संस्कृति है, यही कांग्रेस की संस्कृति है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज जो आक्रमण हमारे देश के संविधान पर हो रहा है यह केवल संविधान पर नहीं है बल्कि यह हमारे देश के हर नागरिक पर है। डॉ आंबेडकर जी ने संविधान बनाया थ। हमारे देश की व्यवस्था और अनेकता एक झंडे के नीचे खड़ी रहेगी यही डॉ आंबेडकर जी का लक्ष्य था।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज जो आक्रमण हो रहा है उससे गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। इस प्रकार का यह कानून लाए हैं जिससे हमारा अधिकार हमारा भविष्य खतरे में है। मैं आपको इतना कहना चाहता हूं कि हमे इस आवाज में विरोध करें।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story