झाबुआ विधानसभा उपचुनाव के प्रचार-प्रसार के लिए समन्वय समिति का गठन

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस (Madhya Pradesh Congress) द्वारा झाबुआ विधानसभा उपचुनाव (Jhabua Aassembly By Election) के प्रचार प्रसार को लेकर एक समन्वय समिति का गठन (Coordination Committee Constituted) किया गया है। समिति में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, आरिफ अकील, पी.सी. शर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा, तुलसी सिलावट और उमंग सिंघार के अलावा विधायक आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी, हरदीप डंग, प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान, सेवादल मुख्य संगठक सत्येन्द्र यादव, मुजीब कुरैशी, महेन्द्र बौद्व, अजय शाह और दिनेश गुर्जर सहित कुछ अन्य नेताओं को शामिल किया गया है।े
यह निर्णय मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर और महामंत्री एवं प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा लिया गया है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS