कोरोना से जंग : एम्बुलेंस में तब्दील OLA टैक्सियां, प्रशासन ने लिया फैसला

कोरोना से जंग : एम्बुलेंस में तब्दील OLA टैक्सियां,  प्रशासन ने लिया फैसला
X
अब नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में ये एम्बुलेंस उपलब्ध रहेंगी। पढ़िए पूरी खबर-

इंदौर। कोरोना से जंग में प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है। वहीं प्रशासन ने आज से ओला टैक्सियों को एम्बुलेंस के रूप में चलाने का फैसला लिया है। इंदौर प्रशासन आज से ओला टैक्सियों को एम्बुलेंस के रूप में परिवर्तित कर मेडिकल अस्पताल पहुंचने की सुविधा देगा।

जानकारी के मुताबिक नेहरू स्टेडियम में आज इन टैक्सियों को एंबुलेंस में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी चंद्रमौली शुक्ला की निगरानी में शुरू होगी प्रक्रिया। अब नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में ये एम्बुलेंस उपलब्ध रहेंगी।

Tags

Next Story