सिवनी : फांसी के फंदे से लटकी मिली जेल में कैदी की लाश, दूसरे आरोपी की जमानत लेने पर हुई थी गिरफ्तारी

सिवनी : फांसी के फंदे से लटकी मिली जेल में कैदी की लाश, दूसरे आरोपी की जमानत लेने पर हुई थी गिरफ्तारी
X
आरोपी न्यायालय में पेशी से लगातार गायब होने के कारण मृतक हुआ था गिरफ्तार। पढ़िए पूरी खबर-

सिवनी l जिला जेल में एक विचारधीन कैदी की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि कैदी ने अपने ही गमझे से फांसी लगा ली है। मृतक कैदी दूसरे आरोपी का जमानतदार था। उक्त आरोपी न्यायालय में पेशी से लगातार गायब था, जिसकी वजह से जमानतदार मृतक को गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था।

यह मामला सिवनी के जिला जेल का है, जहां शिकारा ग्राम निवासी एक कैदी की लाश फंदे से लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि परेशान जमानतदार ने जेल में फांसी लगाई है। इस घटना के बाद जेल प्रबंधन पर सुरक्षा मामले को लेकर पर गंभीर आरोप लग रहे हैं।

वहीं जिला जेल प्रबंधन इस मामले में कोई भी बात करने को तैयार नहीं है।

Tags

Next Story