देवास : लॉकडाउन पर प्रशासन सख्त, नायब तहसीलदार को भी गाड़ी रोककर पहनाया मास्क

देवास : लॉकडाउन पर प्रशासन सख्त, नायब तहसीलदार को भी गाड़ी रोककर पहनाया मास्क
X
प्रतिबंध के बावजूद घर से बाहर निकलने वालों को दी गई समझाइश, पढ़िए पूरी खबर-

देवास। प्रशासन ने लॉक डाउन के दौरान चारपहिया वाहन के साथ दो पहिया वाहन को भी प्रतिबंधित कर लोगों को घरों से नहीं निकलने की हिदायत दी है। उसके बाद भी लोग अपने घरों से दोपहिया वाहन और चार पहिया वाहन लेकर निकल रहे हैं। प्रशासन ने वाहनों को जप्त कर थाने पर खड़ी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

गुरुवार को कलेक्टर श्रीकांत पांडेय, नायब तहसीलदार पूनम तोमर, सीएसपी अनिल सिंह राठौर लॉकडाउन के दौरान शहर में भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान उज्जैन बाईपास पर सीएसपी अनिल सिंह राठौर ने प्रतिबंध के बाद भी बिना कारण के घूम रहे लोगों की बाइक की हवा निकली। साथ ही समझाइश दी की प्रतिबंध के बाद भी दोपहिया वाहन लेकर नहीं घूमना है। इसको लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर सख्ती दिखाते हुए वाहनों की हवा निकालने के साथ चाबी भी निकाली गई। भोपाल चौराहे पर टीआई शैलजा भदोरिया ने चार पहिया वाहन से घूम रहे लोगों को मास्क नहीं लगाने को लेकर समझाइश देने के साथ फटकार लगाई।

इस दौरान टीआई शैलजा भदोरिया ने बिना कारण से घूम रहे लोगों को समझाते हुए कर्फ्यू का मतलब समझाया। इस दौरान डिलीवरी बॉय को रोका और समझाया कि इस दौरान घूम नहीं सकते हो। भोपाल चौराहे पर टीआई शैलजा भदोरिया ने कार से जा रही नायब तहसीलदार को रोका और मास्क नहीं पहनने को लेकर निवेदन करते हुए मास्क पहनने को कहा। इसी तरह जो वाहन चालक बिना मास्क के निकले उन सभी को मौके पर ही मास्क दिया और हाथ जोड़कर मास्क पहनने का निवेदन किया।

Tags

Next Story