दिग्विजय सिंह ने भाई लक्ष्मण सिंह को दी नसीहत, कहा - पब्लिक में बोलने की बजाए सीएम से करें बात

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाई लक्ष्मण सिंह को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि पब्लिक में बोलने की बजाए सीधे cm से बात करनी चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे एक अनुभवी नेता हैं, उनकी पहुँच सीएम तक है। आपको बता दें कि हाल ही में दिग्विजय सिंह के भाई और विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाए थे और मुख्यमंत्री कमलनाथ को मजबूर सीएम बताया था।
नेहरू के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह ने भाजपा और शिवराज को इतिहास पढ़ने की सलाह दी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले कौ नसा इतिहास पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी षडयंत्र के तहत महात्मा गांधी और नेहरू की छवि खराब करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू ने भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव नहीं रखी होती तो आज भारत अर्थव्यवस्था में आगे नहीं होता।
राममंदिर के फैसले पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी और आरएसएस ने जैसे राम मन्दिर का फैसला स्वीकार किया है। वैसे ही सबरिमाला पर भी फैसला स्वीकार करना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने आरएसएस और बीजेपी पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी में अफवाहे फैलाने की ट्रेनिंग दी जाती है, स्वतंत्रता सेनानियों को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कहा था कि दो महीने में सरकार गिर जाएगी लेकिन यह सरकार पांच साल तक चलने वाली है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS