भाजपा विधायक का विवादित बयान : 'कांग्रेस को इटली के कोख की चिंता है…कांग्रेस संगठन नहीं, एक क्लब है…'

भाजपा विधायक का विवादित बयान : कांग्रेस को इटली के कोख की चिंता है…कांग्रेस संगठन नहीं, एक क्लब है…
X
एनआरसी, सीएए और वीर सावरकर मसले पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे हजूर विधायक रामेश्वर शर्मा

होशंगाबाद। जिले के हजूर विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान सामने आया है। सावरकर की किताब में अश्लीलता पर मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उन्होंन कहा कि सोनिया गांधी भारत की कोख से पैदा होतीं, तो देशभक्तों के प्रति प्रणाम ओर निष्ठा रखती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इटली के कोख की चिंता है। कांग्रेस संगठन नहीं बल्कि अंग्रेजो द्वारा स्थापित एक क्लब है। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर कहा कि कांग्रेस भाजपा शासित राज्यो में तथाकथित मुसलमानों की टोली बनाकर दंगा भड़काना चाहती है।

Tags

Next Story