कोरोना मरीजों का इलाज करने वाला डॉक्टर भी संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

X
By - Abhishek |31 March 2020 4:58 PM IST
इंदौर के निजी अस्पताल के एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पढ़िए पूरी खबर-
इंदौर। कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अब कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के निजी अस्पताल के एक डॉक्टर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
निजी अस्पताल में डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे थे। डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है। फिलहाल डॉक्टर को आइसोलेट कर दिया गया है। इसकी पुष्टि इंदौर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जड़िया ने की है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS