Election Results 2019 live : मध्यप्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत , जानिए किस सीट पर किसको मिली जीत

प्रदेश की जनता ने कहा था विधानसभा चुनाव में हुई भूल को लोकसभा चुनाव में मय ब्याज के साथ सुधार लेंगे। यही हुआ भी, 29 में से 28 सीटें देकर जनता ने अपना फैसला सुना दिया। मैं जनता को प्रणाम करता हूँ और देश के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री @narendramodi का अभिनंदन करता हूँ।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) May 23, 2019
08: 55 PM - दमोह से बीजेपी की जीत।
08: 55 PM - गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार तय, केपी यादव जीत के करीब।
08: 45 PM - राजगढ़ से बीजेपी की जीत।
08: 45 PM - मंदसौर से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने जीत दर्ज की है।
08: 35 PM - ग्वालियर से बीजेपी प्रत्याशी की जीत।
08: 05 PM - सीधी से बीजेपी प्रत्याशी रीति पाठक जीत के करीब।
07: 45 PM - भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा की जीत।
07: 35 PM - शहडोल से बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने जीत दर्ज की है।
07: 15 PM - सागर से बीजेपी प्रत्याशी राजबहादुर सिंह की जीत।
07: 05 PM - खरगोन से बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र पटेल की जीत।
Digvijaya Singh, Congress's candidate from Bhopal: I accept people's mandate. #ElectionResults2019 pic.twitter.com/x06a7r2Vkm
— ANI (@ANI) May 23, 2019
06: 21 PM - प्रदेश में बुरी तरह हार के बाद सीएम कमलनाथ ने कहा है कि वह इस हार को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बीजेपी और मोदी जी को बधाई देना चाहता हूं।
06: 21 PM - जबलपुर से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चार लाख से अधिक वोटों से जीते।
Bhopal: BJP's candidate Pragya Thakur and Congress candidate Digvijaya Singh at the counting center. #ElectionResults2019 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/7sWGzxnkAR
— ANI (@ANI) May 23, 2019
06: 16 PM - होशंगाबाद से बीजेपी के उदय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की।
06: 06 PM - देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी की जीत।
06: 00 PM - बालाघाट से बीजेपी प्रत्याशी ढाल सिंह बिसेन की जीत।
06: 00 PM - बैतूल से बीजेपी प्रत्याशी डीडी उईके की जीत।
05: 40 PM - गुना से बीजेपी प्रत्याशी केपी यादव एक लाख 25 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं।
04: 40 PM - मंडला से बीजेपी प्रत्याशी की जीत।
04: 25 PM - अभी तक मध्यप्रदेश में बीजेपी ने कुल 14 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस को एक सीटों पर जीत मिली है।
04: 12 PM - भोपाल से साध्वी प्रज्ञा 2 लाख 85 हजार से अधिक मतों से आगे।
03: 22 PM - भोपाल से साध्वी प्रज्ञा करीब दो लाख से अधिक वोटों से आगे है।
03: 20 PM - इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी को जीत मिली है।
03: 19 PM - छिंदवाड़ा से कांग्रेस के नकुलनाथ को जीत मिली है।
03: 13 PM - मध्यप्रदेश की पांच सीटों पर बीजेपी ने अभी तक जीत दर्ज की है। 23 पर बीजेपी आगे है।
प्रदेश कार्यालय भोपाल में @BJP4India की प्रचंड जीत का जश्न कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री @ChouhanShivraj जी, नेता प्रतिपक्ष श्री @bhargav_gopal , प्रदेश संगठन मंत्री श्री @SuhasBhagatBJP एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री @vijeshlunawat भी सम्मिलित हुए pic.twitter.com/1Ayb49lN0C
— Chowkidar Rakesh Singh (@MPRakeshSingh) May 23, 2019
02: 49 PM - देवास से बीजेपी को जीत मिली है। महेंद्र सोलंकी ने जीत दर्ज की है।
02: 39 PM -शहडोल से भाजपा की हिमाद्री सिंह 300175 वोट से आगे चल रही है।
02: 29 PM - एमपी की चार सीटों पर बीजेपी की जीत, 24 पर आगे।
02: 29 PM - खजुराहो से वीडी शर्मा चुनाव जीते।
01: 54 PM - खजुराहो से वीडी शर्मा तीन लाख से अधिक मतों से आगे।
01: 54 PM - छिंदवाड़ा से नकुल नाथ 45 हजार से आगे चल रहे हैं।
माननीय श्री @narendramodi की अगुवाई में @BJP4India को मिल रही प्रचंड विजय का श्री @ChouhanShivraj एवं भाजपा के दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में जश्न मनाते हुए कार्यकर्ता और समर्थक। pic.twitter.com/77XvggaYkh
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) May 23, 2019
01: 34 PM - इंदौर में बीजेपी भारी जीत की तरफ। करीब तीन लाख से बीजेपी प्रत्याशी आगे।
01: 15 PM - गुना से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 90 हजार मतों से पीछे हैं।
01: 15 PM - छिंदवाड़ा से नकुलनाथ करीब 34 हजार मतों से आगे हैं।
12: 45 PM - भोपाल से साध्वी प्रज्ञा एक लाख से अधिक मतों से आगे चल रही है।
12: 39 PM - भोपाल से साध्वी प्रज्ञा करीब 83 हजार मतों से आगे चल रही है।
12: 29 PM - ग्वालियर से बीजेपी प्रत्याशी विवेक शेजवलकर करीब 46 हज़ार मतों से आगे।
12: 19 PM -ज्योतिरादित्य सिंधिया 53273 वोटों से पीछे चल रहे हैं।
12: 12 PM -इंदौर तेरहवें राउंड के बाद भाजपा दो लाख 27 हज़ार मतों से आगे।
11: 52 AM - साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि धर्म की जीत होगी, अधर्म का नाश होगा, निश्चित रुप से मेरी जीत होगी।
11: 52 AM - साध्वी प्रज्ञा भोपाल से करीब 57 हजार मतों से आगे चल रही है।
11: 32 AM - मध्यप्रदेश में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरु कर दिया है।
11: 22 AM - शहडोल से बीजेपी प्रत्याशी हिमाद्री सिंह करीब 96761 मतों से आगे चल रही है।
11: 13 AM - अभी तक बीजेपी 28 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर आगे चल रही है।
11: 13 AM - गुना से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया करीब 27 हजार वोटों से पीछे चल रहे है।
10: 55 AM -रतलाम संसदीय क्षेत्र से भाजपा के गुमान सिंह डामोर 55,899 मतो से आगे चल रहे हैं।
10: 51 AM - गुना से कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया पीछे चल रहे है।
10: 46 AM -साध्वी प्रज्ञा फिलहाल करीब 29 हजार मतों से आगे चल रही है।
10: 38 AM - मण्डला से भाजपा के फग्गन सिंह कुलस्ते 6682 वोटों से आगे चल रहे हैं।
10: 32 AM - होशंगाबाद से भाजपा के राव उदयप्रताप सिंह 90 हजार मतों से आगे।
10: 28 AM -रीवा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा 13482 मतों से आगे चल रहे हैं।
10: 25 AM - छिंदवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ आगे चल रहे हैं।
10: 20 AM - दमोह से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल 35922 वोटों से आगे चल रहे है।
10: 16 AM -मध्य प्रदेश के रीवा में बीजेपी 4888 मतों से आगे चल रही है। वहीं, खजुराहो लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी विष्णुदत्त उर्फ बीड़ी शर्मा 86043 वोटों से आगे चल रहे हैं। इसके अलावा राजगढ़ से बीजेपी के रोडमल नागर 48114 वोटों से आगे चल रहे हैं।
10: 06 AM - शहडोल से भाजपा की हिमाद्री सिंह 41583 वोट से आगे चल रही है।
10: 01 AM - मध्यप्रदेश में बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ दो सीटों पर आगे चल रही है।
10: 00 AM - दमोह से भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद पटेल दूसरे दौर की मतगणना के बाद 17543 वोटों से आगे।
9ः55 AM - रीवा से भाजपा के जनार्दन मिश्रा 4888 मतों से आगे चल रहे हैं।
9ः54 AM -बैतुल लोकसभा में भाजपा के डी डी उइके 19524 मतों से आगे।
9ः48 AM -कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के डॉ के पी यादव से 3446 वोट से पीछे।
9ः47 AM - होशंगाबाद से भाजपा के राव उदयप्रताप सिंह लगभग 41 हजार मतों से आगे।
9ः44 AM -विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव 46123 मतों से आगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS