Exit Poll 2019 : जानिए विभिन्न एग्जिट पोल में मध्यप्रदेश में किसको कितनी सीटें

भोपाल। आज अंतिम चरण की वोटिंग के साथ ही लोकसभा चुनाव की सभी सीटों पर मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। वोटिंग के समापन के साथ ही एक्जिट पोल आने शुरु हो गए हैं। सभी प्रमुख चैनलों ने एग्जिट पोल जारी करना शुरु कर दिया है। अगर मध्यप्रदेश की बात करें तो लगभग सभी चैनलों के एग्जिट पोल में बीजेपी को बंपर सीटें मिलती दिखाई दे रही है। एबीपी न्यूज़-नीलसन एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस की झोली में 05 सीटें जा सकती हैं। आजतक/एक्सिस माइ इंडिया के अनुसार BJP को मध्य प्रदेश में 26 से 28 सीटें मिल सकती हैं। तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 1 से 3 सीटों पर सिमट सकती है। बता दें कि 2014 में भी बीजेपी को यहां पर 27 सीटें मिली थीं, तो वहीं कांग्रेस सिर्फ 2 सीटों पर ही जीत हासिल कर पाई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS