विधायकों की असमय मृत्यु पर चिंता जताते हुए गोपाल भार्गव ने कहा- विधानसभा भवन का हो वास्तु अनुष्ठान, मंत्री ने किया समर्थन

विधायकों की असमय मृत्यु पर चिंता जताते हुए गोपाल भार्गव ने कहा- विधानसभा भवन का हो वास्तु अनुष्ठान, मंत्री ने किया समर्थन
X
सदन को वास्तु अनुष्ठान के बारे में विचार करना चाहिए। भले की ऐसी बातों पर लोग मजाक उठाते रहे हैं

भोपाल। विशेष सत्र के दौरान सत्रावसान के समय दिवंगत नेताओं को सदन में श्रद्धांजलि देते हुए आज नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने नेताओं के असमय निधन पर चिंता जताई। और विधानसभा में अनुष्ठानों की बात पर विचार करने की बात कही। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारे वर्तमान विधानसभा को एक वर्ष हुआ है। पिछले चालीस वर्षो से देख रहा हूं किसदन के एक कार्यकाल में ही दस से ग्यारह विधायकों की दिवंगत हो गए है। इस कारण को समझना चाहिए।इसको लेकर मैंने कई विद्वानों और बुद्धिजीवियों से चर्चा की है। वास्तु का अपना अलग महत्व है।

आपको बता दें की 1996 में प्रदेश की नई विधानसभा भवन के शुरूआत के साथ ही समय समय पर भवन में वास्तु दोष होने की बात कही जा रही थी। विधानसभा सदस्यों के द्वारा कई बार धार्मिक अनुष्ठानों की मांग भी की गई। इसी संबंध में एक बार फिर आज नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बात कही। और कहा कि सदन को वास्तु अनुष्ठान के बारे में विचार करना चाहिए। भले की ऐसी बातों पर लोग मजाक उठाते रहे हैं। उन्होने कहा कि पिछले साल कई समय में कई साथी दिवंगत हो गए है। इस कारण को समझना चाहिए। हालांकि उन्होंने नेताओ की अकाल मृत्यु का सबसे बड़ा कारण मानसिक तनाव भी माना है।

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के विधानसभा भवन में वास्तु अनुष्ठान के बारे में कही गई बातों का सरकार के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी समर्थन किया है। मंत्री गोविंद सिंह ने कहा कि किसी जानकार से विधानसभा भवन में वास्तु अनुष्ठान करवाया जाना चाहिए।

Tags

Next Story