मध्यप्रदेश में भारी बारिश से कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात, खराब मौसम के कारण कई फ्लाइट हुई डायवर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल हो गया है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है। भारी बारिश से सबसे अधिक नुकसान किसानों को हुआ है। अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद हो गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। प्रदेश की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बैराज से चंबल नदी में 4 लाख 87 हजार 421 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके चलते राजघाट पर चंबल नदी का जलस्तर खतरे के निशान 138 मीटर से ऊपर निकल गया। जलस्तर बढ़ने से सबलगढ़ क्षेत्र में स्थित पांच गांवों में पानी भरने लगा। सबलगढ़ से अंबाह-पोरसा तक 60 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया। नीमट में लगातार हो रही बारिश से दुकानों में पानी घुस गया है। कई लोग पानी की वजह से अपने घरों से नहीं निकल पा रहे हैं।
Madhya Pradesh: Flood-like situation in Neemuch following continuous rainfall in the region. pic.twitter.com/pWo7y0CshK
— ANI (@ANI) September 15, 2019
खराब मौसम के कारण लैंड नहीं कर पाई फ्लाइट
खराब मौसम के कारण राजाभोज एयरपोर्ट पर उतरने वाली फ्लाइट नहीं उतर पाई। एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी की वजह से कोई भी फ्लाइट लैंडिंग और टेकऑफ नहीं कर पा रही थी। जिसके बाद हज यात्रियों की फ्लाइट को नागपुर डायवर्ट कर दिया गया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS