पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जौरा विधायक शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया, कहा-मध्यप्रदेश के लिए बड़ी क्षति

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जौरा विधायक शर्मा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया, कहा-मध्यप्रदेश के लिए बड़ी क्षति
X
मुरैना की जौरा सीट से कांग्रेस के विधायक थे बनवारी लाल शर्मा

भोपाल। जौरा के विधायक बनवारी लाल शर्मा के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शोक प्रकट किया है। राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मुरैना की जौरा सीट से कांग्रेस के विधायक बनवारी लाल शर्मा जी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा- "उनके निधन की खबर से स्तब्ध हूँ, वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। यह मध्यप्रदेश के लिए एक बड़ी क्षति है। जिसे पूरा नही किया जा सकता।"

श्री सिंह ने कहा कि वे दुःख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार के साथ हैं। उन्होंने श्री शर्मा के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुये ईश्वर से उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करने तथा परिजनों को इस दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story