सावरकर पर सियासत तेज, शिवराज सिंह ने कहा - दिग्विजय सिंह सावरकर के चरणों की धूल भी नहीं

सावरकर पर सियासत तेज, शिवराज सिंह ने कहा - दिग्विजय सिंह सावरकर के चरणों की धूल भी नहीं
X
वीर सावरकर को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। जबसे बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के अपने घोषणा पत्र में सावरकर को भारत रत्न दिलाने की बात कही है तब से इस मुद्दे पर जमकर सियासत हो रही है।

भोपाल। वीर सावरकर को लेकर देशभर में सियासत तेज हो गई है। जबसे बीजेपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में सावरकर को भारत रत्न दिलाने की बात कही है तब से इस मुद्दे पर जमकर सियासत हो रही है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सावरकर पर दिए बयान को लेकर दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने कहा है कि वीर सावरकर महान देशभक्त, चिंतक, विचारक थे। देश को आजाद कराने के लिए जिस शौर्य का प्रदर्शन उन्होंने किया, जितनी यातनाएं सही है, उससे दुनिया परिचित है। दिग्विजय सिंह जी उनके चरणों की धूल भी नहीं हैं। स्वातंत्र्यवीर सावरकर को भारत रत्न देना देशभक्ति का सम्मान होगा।

क्या कहा था दिग्विजय सिंह ने -

दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि सावरकर के जीवन के दो पहलू थे। पहला- आजादी के आंदोलन में शामिल होना और दूसरा- माफी मांगकर (कालापानी से) वापस आने पर उनका नाम महात्मा गांधी की हत्या के साजिशकर्ताओं में दर्ज हुआ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story