कमलनाथ सरकार पर शिवराज सिंह ने साधा निशाना, कहा - प्रदेश में लूट मची हुई है, कौन कितना लूट सके

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश तबाह हो रहा है, विकास के काम ठप हो गए हैं। जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा जो टैक्स के रूप में आता है, उसकी लूट मची हुई है और कौन कितना लूट सके, प्रतिस्पर्धा इसकी है। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के अपनी सरकार पर सवाल उठाने पर शिवराज सिंह ने कहा कि लक्ष्मण सिंह खरा बोलते है, जमाना कहता है सरकार काम नही कर रही है। शिवराज सिंह ने कहा कि सरकार विकास काम के लिए जो पैसे पंचायतों में गए थे, उसे भी वापस मंगा रही है। सवाल यह है कि ये पैसे जा कहां रहे हैं।
प्रदेश तबाह हो रहा है, विकास के काम ठप हो गए हैं!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 13, 2019
जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा जो टैक्स के रूप में आता है, उसकी लूट मची हुई है और कौन कितना लूट सके, प्रतिस्पर्धा इसकी है! #MP_मांगे_जवाब pic.twitter.com/VaX5aRc2Aw
अधिकारी के मंत्री के पैर छूने के सवाल पर शिवराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार में रेट तय है। उसके बाद भी पैर छूने पड़ रहे हैं। ब्यूरोक्रेसी की अपनी मर्यादा होती है। ऐसा नतमस्तक होना उनकी छवि पर पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सरकारी अफसरों पर प्रदेश के कल्याण और जनता के विकास की ज़िम्मेदारी होती है। उन्हें मेरी सलाह है कि अपनी रीढ़ की हड्डी सीधी रखें।
विधायक प्रहलाद लोधी के सदस्यता खत्म किए जाने के मामले को लेकर शिवराज सिंह ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष पक्षपाती हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम इस मामले को लेकर विधानसभा जाएंगे। शिवराज सिंह ने प्रदेश में बढ़ रहे डेंगू के कहर को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। शिवराज सिंह ने यह भी कहा कि समय पर रखरखाव के अभाव में नहरें फूट रही हैं और पानी किसानों के खेतों में जा रहा है। जिससे फसलें बर्बाद हो रही हैं। सकी जाँच होना चाहिए और इसके पीछे ज़िम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS