झाबुआ में शिवराज सिंह ने कांग्रेस सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा - कमलनाथ के बिजली के बिल को जलाकर राख कर दूंगा

झाबुआ। पूर्व सीएम शिवराज सिंह सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए झाबुआ पहुंचे। उन्होंने वहां सभा को संबोधित किया। इस दौरान शिवराज सिंह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस में बाप - बेटे के अलावा कोई चेहरा ही नहीं है। कभी कांतिलाल भूरिया तो कभी उनके बेटे चुनाव लड़ते हैं। ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस में कोई और है ही नहीं। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में कमलनाथ और कांतिलाल भूरिया को सबक सिखाना है। किसानों की कर्ज माफी को लेकर भी शिवराज सिंह ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सभी योजनाएं बंद कर दी है। मेरे बच्चों के मोबाइल और लैपटॉप छीना जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार थी तो गरीब बच्चों के फीस भरता था, लेकिन सरकार ने बंद कर दिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने इन बच्चों की योजनाएं बंद कर पाप किया है, इन बच्चों के अंगूठा काट लिया है।
बिजली बिल को लेकर साधा निशाना-
शिवराज सिंह ने संबल योजना को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरी सरकार थी तो 200 रुएए बिजली का बिल आता था। लेकिन अब हजारों रुपए बिजली के बिल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुन लो कमलनाथ जी, सारे बिजली के बड़े बड़े बिल जला के राख कर दूंगा। उन्होंने कहा कि अगर कनेक्शन काट दिया तो मैं खुद तार जोड़ने जाऊंगा लेकिन गरीब के घर में अंधेरा नहीं रहने दूंगा। इस दौरान पूर्व सीएम ने किसानों की फसलों के बर्बाद होने को लेकर भी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
शिवराज सिंह ने कहा कि मैं गरीबों को अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रुपया देता था, वह भी इस सरकार ने बंद कर दिया। इस सरकार ने गरीबों का अधिकार छीनने का काम किया था। गरीबों के साथ अन्याय करने वाली इस सरकार को वोट मांगने का हक नहीं है।
मैं गरीबों को अंत्येष्टि के लिए 5 हजार रुपया देता था, वह भी इस सरकार ने बंद कर दिया। इस सरकार ने गरीबों का अधिकार छीनने का काम किया था। गरीबों के साथ अन्याय करने वाली इस सरकार को वोट मांगने का हक नहीं है: श्री @ChouhanShivraj #BJP4MP pic.twitter.com/TsOFbwChuL
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) October 14, 2019
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS