पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर साधा निशाना, कहा - मुख्यमंत्री जी, किसानों को चिट्ठी नहीं, कर्ज़माफी चाहिए

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने ट्वीट कर कर्ज माफी के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि "आज मैं एक बात से हैरान हूं, मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की लंबी-चौड़ी चिट्ठी अखबारों में छपी है। अरे मुख्यमंत्री जी, किसानों को चिट्ठी नहीं, कर्ज़माफी चाहिए। आज जिन किसानों का कर्ज़ माफ नहीं हुआ वे डिफॉल्टर बन गए और अब 14% ब्याज़ देना पड़ रहा है, मैं पूछता हूं, यह ब्याज़ कौन भरेगा?"
आज मैं एक बात से हैरान हूँ, मुख्यमंत्री कमलनाथ जी की लंबी-चौड़ी चिट्ठी अखबारों में छपी है!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 23, 2019
अरे मुख्यमंत्री जी, किसानों को चिट्ठी नहीं, कर्ज़माफी चाहिए!
आज जिन किसानों का कर्ज़ माफ नहीं हुआ वे डिफॉल्टर बन गए और अब 14% ब्याज़ देना पड़ रहा है, मैं पूछता हूँ, यह ब्याज़ कौन भरेगा? pic.twitter.com/y5Kvmp9lKa
उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि " कर्ज़माफी तो दूर की बात, यह कमलनाथ सरकार मक्के और सोयाबीन के रु.500/क्विंटल खा गई, धान का बोनस खा गई, गेहूँ रु.2100/क्विंटल बिकना था, उसके रु.160 भी नहीं मिल रहे हैं। चिट्ठियाँ लिखने से कुछ नहीं होगा, कर्ज़माफी की एकमुश्त राशि किसानों के खातों में जमा करें, तभी वे संतुष्ट होंगे।"
कर्ज़माफी तो दूर की बात, यह कमलनाथ सरकार मक्के और सोयाबीन के रु.500/क्विंटल खा गई, धान का बोनस खा गई, गेहूँ रु.2100/क्विंटल बिकना था, उसके रु.160 भी नहीं मिल रहे हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 23, 2019
चिट्ठियाँ लिखने से कुछ नहीं होगा, कर्ज़माफी की एकमुश्त राशि किसानों के खातों में जमा करें, तभी वे संतुष्ट होंगे। pic.twitter.com/YIDlDEHhcR
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS