हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने किया ट्वीट, लिखा - नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली

भोपाल। हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई है। पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है कि हैदराबाद में नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली। पूरे देश को बड़ा सुकून मिला। दुष्टों के साथ यही व्यवहार होना चाहिए। जो जस कीन तो तस फल चाखौं।
हैदराबाद में नरपिशाचों को उनके पाप की सजा मिली। पूरे देश को बड़ा सुकून मिला। दुष्टों के साथ यही व्यवहार होना चाहिए।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 6, 2019
।।जो जस कीन तो तस फल चाखौं।।
बता दें कि शुक्रवार को पुलिस आरोपियों को एनएच-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के लिए लेकर गई थी। पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस ने चारों आरोपियों को ढेर कर दिया है।
बता दें कि कुछ दिन पहले हैदराबाद में महिला डॉक्टर की स्कूटी पंक्चर पंक्चर हो गई थी। जब वह स्कूटी पार्क कर रही थी, तभी चारों दरिंदों ने हैवानियत की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद रेप पीड़िता के शव को जला दिया गया था। जिसको लेकर देशभर में प्रदर्शन हो रहे थे, लोगों में भारी गुस्सा था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS