पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रों के निष्कासन और दर्ज FIR को पूर्व सीएम शिवराज ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

भोपाल। माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में छात्रों के निष्कासन और उनपर हुई FIR के मामले को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बच्चों का निष्कासन वापस हो। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से कोई भी अपनी बात रख सकता है। अगर छात्रों ने कोई मांग रखी थी तो उसका जायज समाधान करने की कोशिश होनी चाहिए। इसके बजाय शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे बच्चों को घसीट-घसीट कर निर्जीव वस्तुओं की तरफ फेंक दिया गया।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिस बर्बरता पूर्वक पुलिस पकड़ कर उनको थाने ले गई, कपड़े उतरवाए गए, उसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। यह बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, यह लोकतंत्र में उनकी आवाज दबाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि इस अन्याय के खिलाफ बच्चों का साथ देंगे और उनकी लड़ाई लड़ेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS