पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर बोला हमला, कहा - सिर्फ प्रवचन करती है कांग्रेस

पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कमलनाथ सरकार पर बोला हमला, कहा - सिर्फ प्रवचन करती है कांग्रेस
X
पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपना वचन पूरा नहीं किया है। कांग्रेस सिर्फ प्रवचन करती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था।

भोपाल। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस सरकार ने अपना वचन पूरा नहीं किया है। कांग्रेस सिर्फ प्रवचन करती है। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों के कर्ज माफ करने का वादा किया था। लेकिन वादा पूरा नहीं किया। कांग्रेस ने नौजवानों को भत्ता देने का वादा किया था, उसे भी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि किसानों को न बोनस दिया गया न ही उन्हें बाढ़ से हुई तबाही में मदद की गई। कांग्रेस ने छात्राओं को स्कूटी देने का वादा किया था। लेकिन वादा पूरा करने की जगह बच्चों के लिए चल रही योजनाओं को ही बंद कर दिया। बता दें कि इससे पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने भी कांग्रेस सरकार पर जोरदार हमला बोला था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story