पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव गिरफ्तार, कलेक्टर निधि पर की थी अशालीन टिप्पणी

पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव गिरफ्तार, कलेक्टर निधि पर की थी अशालीन टिप्पणी
X
कलेक्टर निधि निवेदिता, डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा और प्रदर्शनकारी भाजपाइयों के बीच हुई झड़प और तनाव को लेकर हाल ही में पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने कलेक्टर निधि पर अशालीन टिप्पणी की थी। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता पर अमर्यादित टिप्पणी करने के आरोप में मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव को ब्यावरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि राजगढ़ में हुए प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर निधि निवेदिता, डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा और प्रदर्शनकारी भाजपाइयों के बीच हुई झड़प और तनाव को लेकर हाल ही में पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव ने कलेक्टर निधि पर अशालीन टिप्पणी की थी।

टिप्पणी के मामले में पूर्व राज्यमंत्री बद्रीलाल यादव के खिलाफ ब्यावरा पुलिस ने अपराध दर्ज किया। इसके बाद यादव की गिरफ्तारी भी हुई। खबर है पूर्व राज्यमंत्री यादव को मुचलका जमानत पर रिहाई भी मिल गई है।

Tags

Next Story