हमीदिया अस्पताल में बंद हो सकता है गरीब मरीजों का फ्री इलाज, पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने सरकार को घेरा

भोपाल। भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में अब इलाज के लिए पैसे देने होंगे। अब तक गरीब मरीजों को जो स्वास्थ्य सुविधाएं मुफ्त में मिलती थीं उसके लिए 1 जनवरी 2020 से 100 से लेकर 5 हज़ार रुपए तक चुकाने पड़ सकते हैं। सरकार के आदेश में नि:शुल्क जांच पर फीस तय करने के साथ उन दरों में बढ़ोतरी करने को कहा गया है, जिन पर अब तक नाम मात्र का पैसा लिया जाता है या वो भी निशुल्क हैं। इसमें ओपीडी भी शामिल है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में हमीदिया अस्पताल में एक्स रे, सोनोग्राफी या सीजेरियन डिलेवरी जैसी सुविधा के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है, लेकिन नए नियमों के तहत अब मरीजों को इसके लिए शुल्क देना पड़ सकता है।
पूर्व सीएम ने साधा निशाना -
पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा है। शिवराज सिंह ने ट्वीट किया है कि वाह रे कमलनाथ! गरीबों से मुफ्त इलाज का अधिकार भी छीन लिया। बिजली के बड़े-बड़े बिल और महंगा इलाज और अब देखें कि गरीबों के लिए क्या-क्या महंगा करते हो? झूठे वादों वाली सरकार को आखिर शर्म क्यों नहीं आती? जनता माफ नहीं करेगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS