MP में दूल्हों के लिए नया फरमान, टॉयलेट वाली सेल्फी नहीं भेजी तो दुल्हन को नहीं मिलेगी 51 हजार की राशि

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने दूल्हों को अपने घर में बने टॉइलट में खड़े होकर फोटो खिंचाना अनिवार्य कर दिया है। अगर दूल्हा ऐसा नहीं करता है तो दुलहन को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकास योजना के तहत 51 हजार रुपये की राशि नहीं मिल सकेगी। बताया जा रहा है कि सरकार ने शौचालयों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया है। इसके लिए आवेदन फॉर्म में शर्त है कि दुल्हन के होने वाले पति के घर में शौचालय (Toilet ) होना चाहिए। जानकारी के मुताबिक अब तक 74 दूल्हों ने शौचालय से अपनी सेल्फी भेजी है।
बीएमसी के योजना प्रभारी सीबी मिश्रा ने बताया है कि पहले शादी के 30 दिन के अंदर टॉयलेट बनवाने की छूट थी जिसे अब खत्म कर दिया गया है। उनका कहना है कि ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है। बता दें कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घोषणा की थी कि कन्यादान योजना के तहत 51000 दिए जाएंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS