आईफा : सलमान, जैकलीन के साथ सीएम ने किया तारीखों का ऐलान, कहा- आईफा ने आदिवासियों का सम्मान किया

आईफा : सलमान, जैकलीन के साथ सीएम ने किया तारीखों का ऐलान, कहा- आईफा ने आदिवासियों का सम्मान किया
X
मुंबई के बाहर पहली बार भारत के दूसरे प्रदेश में इस आईफा अवार्ड का आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम का 90 देशों में एक साथ प्रसारण होगा। आईफा अवार्ड में 400 से ज्यादा फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी। फिल्म इंडस्ट्री के लगभग 5000 हजार लोग शामिल होंगे। पढ़िए पूरी खबर-

भोपाल। फ़िल्म स्टार सलमान खान, जैकलीन फर्नाडीज ने आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ मिलकर आईफा अवार्ड की तारीखों की घोषणा राजधानी के मिंटो हॉल से की। यह अवार्ड फंक्शन 27 मार्च से 29 मार्च तक चलेगा।

मुंबई के बाहर पहली बार भारत के दूसरे प्रदेश में इस आईफा अवार्ड का आयोजन रखा गया है। इस कार्यक्रम का 90 देशों में एक साथ प्रसारण होगा। आईफा अवार्ड में 400 से ज्यादा फिल्मी हस्तियां शामिल होंगी। फिल्म इंडस्ट्री के लगभग 5000 हजार लोग शामिल होंगे।


बॉलीवुड स्टार सलमान खान इस अंदाज में पहुंचे भोपाल

आईफा अवार्ड की तिथियों की घोषणा करते हुए सीएम कमलनाथ ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान और जैकलीन फर्नान्डीज का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि मप्र की एक नई पहचान बने। हम चाहते हैं कि मप्र की पहचान विश्व के बड़े-बड़े शहरों की तरह बने।

उन्होंने कहा, मैं जब केंद्र में मंत्री था तब आइफा से संबंध बना। आइफा को जब मैंने जब आमंत्रित किया तो वो मान गए। मप्र में बहुत कुछ है, यहां हेरिटेज है, जंगल है, सबसे बड़ी बात यहाँ के लोग हमारे साथ हैं। आइफा ने मप्र के आदिवासियों का सम्मान करते हुए मप्र को चुना है।


भोपाल पहुंचते ही प्रशंसकों से घिर गईं बॉलीवुड स्टार जैकलीन फनॉन्डीज

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि आज के युवाओ में तड़प है कि कैसे उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा। यह घोषणाओं से संभव नही होगा, बल्कि यह निवेश से संभव होगा। निवेश तब आएगा जब निवशकों का मप्र पर विश्वास बनेगा।

उन्होंने कहा, मैं यह आइफा अवार्ड मप्र के नवजवानों को समर्पित करता हूं। देखिए वीडियो -


Tags

Next Story