नाबालिग के साथ अमानवीय व्यवहार करने वाले आरोपी मुख्तियार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गिराए एक दर्जन से ज्यादा मकान

मध्यप्रदेश इंदौर शहर के विजय नगर में गुुरुवार को पुलिस ने लिस्टेड भूमाफिया मुख्तियार को उसके इलाके से गिरफ्तार कर जुलूस निकाला था। भूमाफिया मुख्तियार ने कई प्लाटों पर अवैध कब्जा कर उस पर मकान बनाए थे। जिनमें से करीब एक दर्जन मकानों को पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मुख्तियार पर रासुका के तहत कार्यवाई की है।
आरोपी भूमाफिया मुख्तियार के मकान पर कार्रवाई की जानकारी लेने आज खुद एसएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई से आरोपी गुंडे के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। पूरा परिवार कार्रवाई के दौरान गायब रहा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस विभाग में खासा दखलंदाजी रखता था, उसकी कॉल डिटेल में कई पुलिस वालों के नंबर भी मिले हैं। वह अक्सर पुलिस वालों के संपर्क में रहता था।
बात दें गुरुवार को को नाबालिग बच्चे के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बदमाश एक नाबालिग को निर्वस्त्र कर उसकी पिटाई करता और फिर गंदगी चटवाते नजर आ रहा है। जिसके बाद पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध पुलिस गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और उसी इलाके में उसका जुलूस निकाला था। दादागिरी कर लोगों को डराने धमाकने वाले क्षेत्र के बदमाश का इस तरह जुलूस निकलता देख खुश जनता ने भी पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे लगाए।
दरअसल, मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां भूमाफिया मुख्तियार कई प्लाटों पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए थे। जिनके किराए पर चढ़ाकर लाखों रुपए आय अर्जित कर रहा था। वहीं राजनीतिक संरक्षण लेकर आम लोगों से जमीनों के फर्जी दस्तावेज तैयार कर कब्जा करने का गोरख धंधा चला रहा था। एक फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मुख्तियार को गिरफ्तार कर जब उसके मोबाइल में छानबीन कर रही थी तब उसकी वह हैवानियत भरी करतूत भी सामने नजर आई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS