महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने बनाया स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर ज्योतिरादित्य सिंधिया को बड़ी जिम्मेदारी, पार्टी ने बनाया  स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष
X
महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।

भोपाल। महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है। कांग्रेस ने पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे, हरीश चौधरी, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, विधायक दल के नेता केसी पडवी और सांसद मणिकम टैगोर भी कमेटी में शामिल हैं। आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 7 जुलाई को लोकसभा चुनावों में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें लोकसभा चुनाव स्वयं भी हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा का चुनाव होना है। महाराष्ट्र में अभी बीजेपी और शिवसेना की सरकार है।




और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story